03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा 2025 के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 14 लाख, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह

Spread the love

एफएनएन, चारधाम यात्रा: उत्तराखंड में  चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 14 लाख को पार कर गया है। बता दें कि उत्तराखंड में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ चार धामों के साथ ही, सिक्खों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की ग्रीष्मकालीन यात्रा शुरू होने में लगभग एक पखवाड़े का समय बाकी है। इसके बावजूद, श्रद्वालुओं ने अभी से अपना यात्रा पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है।

श्रद्धालुओं की भक्ति का आलम यह है कि मंगलवार शाम पांच बजे तक 14 लाख, 81 हजार ,471 श्रद्धालु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। साथ ही इन स्थानों के लिए हेली सेवा की भी बुकिंग शुरू कर दी गई है। पर्यटन विकास परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चार धाम व हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का ऑनलाइन पंजीकरण यात्रा वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप पर किया जा रहा है।

मंगलवार शाम पांच बजे तक हुआ पंजीकरण-
यमुनोत्री धाम- कुल 2,52,768
गंगोत्री धाम – कुल 2,66,223
केदारनाथ धाम – कुल 4,99,454
बद्रीनाथ धाम – कुल 4,42,496
हेमकुंड साहिब – कुल 20,530

इस दौरान, पर्यटन विभाग द्वारा संचालित चौबीस घंटे टोल फ्री नं0 0135-1364 पर कुल 12,807 यात्रियों की पृच्छाओं का भी समाधान किया गया।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img