03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के बागेश्वर में एक 14 वर्षीय किशोर की सरयू नदी में डूबने से मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में बुधवार को एक चौदह वर्षीय किशोर की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। बता दें कि किशोर अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वहीं, इस घटना के बाद घर का इकलौता चिराग बुझ गया है। बागेश्वर की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष से जानकारी मिली कि बागेश्वर तहसील के जीत नगर निवासी केवलानंद जोशी का पुत्र हर्षित जोशी सूरजकुंड के पास सरयू नदी में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण सदमे में आ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किशोर की खोजबीन की गई। उसे बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बता दें कि मृतक निजी विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। उसके पिता टैक्सी चालक जबकि माता नीमा देवी गृहिणी हैं। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img