03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार जिले में हिंदू बनकर एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ किया दुष्कर्म

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हिंदू बनकर एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित दुष्कर्म करने तथा शादी के लिए जोर देने पर उसका अपहरण कर उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने समुदाय विशेष के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के गाडोवाली गांव के रहने वाले 30 वर्षीय अफसान को युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया ।

प्रदेश के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली 22 वर्षीय पीड़ित युवती द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, वह वर्तमान में हरिद्वार के कनखल क्षेत्र के एक गांव में किराए पर रहती है, जहां उसे एक जिम में अर्श नाम का युवक मिला। युवती ने बताया कि अर्श ने खुद को हिंदू बताया और वह माथे पर तिलक लगाकर आता था। पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और जब उसने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसने उससे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा, जिससे उसे उसके दूसरे धर्म के होने का पता चला। युवती ने बताया कि युवक के माता—पिता, भाई, चाचा और उसके गांव के प्रधान ने भी उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और जब उसने इससे इंकार कर दिया तो उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन कराने के लिए उसका अपहरण कर लिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान युवक के परिवार वालों ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की। उन्होंने बताया कि उसने किसी तरह से अपने अपहरण की सूचना अपने परिचितों तक पहुंचाई जिसके बाद उन्होंने हिंदू संगठनों की मदद से उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस मामले में आरोपी का साथ देने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़िता को अदालत में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए जा रहे है। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिजनों से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img