03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

विकास का बड़ा ऐलान, रुद्रपुर में नहीं लगेंगे स्मार्ट मीटर

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने चुनाव प्रचार के आखिर दिन प्रेस कांफ्रेंस करके ऐलान किया कि सरकार उनकी है और वह किसी कीमत पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे।

सिटी क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में विकास ने कहा कि वह एक सामान्य परिवार से हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें हर वार्ड में जो स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है उसके प्रति वह कृतज्ञ हैं। कहा कि लोग अफवाहों से सावधान रहें। शहर में स्मार्ट मीटर नहीं लगेंगे और इसके अलावा भी कोई ऐसा काम नहीं होने देंगे, जो जनहित में न हो।

विकास ने कहा कि यह रुद्र यानि शिव की नगरी है। देवभूमि के धार्मिक स्थलों को जाने वाले लोगों का यह प्रवेश द्वार है। इसलिए शहर की सीमाओं पर प्रवेश द्वार बनेंगे, जिसमें भगवान शिव की झलक होगी। शहर के जीर्ण मंदिरों को सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने शहर में यातायात का दवाब कम करने की कार्य योजना भी बताई। कहा कि वह चौकीदार के रूप में रुद्रपुर की सेवा करेंगे। नगर निगम जनता के द्वार तक पहुंचाएंगे, ताकि लोगों को नगर निगम के चक्कर न लगाने पड़े।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img