03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून: पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर और हाथ में गोली लगने से घायल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के हरभजवाला टीस्टेट के पास पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर और हाथ में गोली लगने से घायल हो गए. जिन्हें पुलिस द्वारा उपचार के लिए इंद्रेश हॉस्पिटल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल तस्करों को कोरोनेशन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है.

बता दें कि पटेलनगर और बसंत विहार क्षेत्र में गौकशी के मामले पर एसएसपी अजय सिंह ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. जिसके बाद दोनों थानों की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई थी. आज सुबह कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत हरभजवाला टीस्टेट के पास चेकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान जंगल में ऑटो में सवार गौतस्करों को चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया, लेकिन ऑटो सवार नहीं रुके और भागने लगी. पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया तो गौतस्करों ने पुलिस पर फायर झोंक दी.

पुलिस की जवाबी फायर में दो बदमाश घायल हो गए.जिसमे एक बदमाश के पैर पर गोली लगी और दूसरे के बदमाश के हाथ पर गोली लगी है. पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों बदमाश को अरेस्ट किया और मुठभेड़ में घायल बदमाशों को इलाज के लिए इंद्रेश हॉस्पिटल लाया गया. जहां दोनों बदमाशों के प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कोरोनेशन हॉस्पिटल रेफर कर दिया. एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर के शातिर गौतस्कर हैं. बदमाशों द्वारा थाना बसंत विहार और कोतवाली पटेलनगर में बीते दिन गोकशी की घटना को अंजाम दिया था. आज सुबह भी जंगल में गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में आए थे. जिन्हें पुलिस ने घेर लिया और मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img