03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की: पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

एफएनएन, रुड़की: में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। दोनों बदमाश जैन मंदिर में लाखों की चोरी के मामले में शामिल थे। गिरफ्तार बदमाश के ऊपर 25 हाजत रुपये का इनाम भी घोषित था। घायल बदमाश को पुलिस ने सिविल अस्पताल में कराया भर्ती कराया है।

रविवार की देर रात करीब 11:30 बजे मंगलौर कोतवाली पुलिस लिब्बरहेड़ी गांव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गए। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि गोली लगने से घायल हुआ बदमाश और फरार बदमाश दोनों मंगलौर में पिछले दिनों जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना में शामिल थे। शेरखान निवासी पुरकाजी, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश 25 हजार का इनामी भी है। उन्होंने बताया कि फरार बदमाश की भी तलाश की जा रही है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Topics

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img