03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेशः मदरसे के पास गोवंश शिशु का कटा सिर मिलने पर मचा बवाल

एफएनएन, ऋषिकेशः उत्तराखंड में ऋषिकेश के रायवाला में पुराने हाईवे के पास निर्माणाधीन एक भवन में गोवंश शिशु का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई। भवन स्वामी आशुतोष नेगी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, गोवंश की हत्या का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने गुस्सा जताया और थाने में जमकर हंगामा किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गोवंश की हत्या कर सिर हिन्दू व्यापारी के निर्माणाधीन गोदाम में फेंका गया है। उनका कहना है कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के बजाय अलग कहानी बनाकर मामले को दबाने में जुटी है। उनकी मांग है कि दोषियों की पहचान कर सजा दी जाए। वहीं, रायवाला थाने के प्रभारी निरीक्षक बिहारी लाल भारती ने बताया कि कटे सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में बीते दिन एक गाय ने मृत बच्चे को जन्म दिया। जिसे गोपालक ने थाने के नजदीक खाली भूमि में दफना दिया था। लेकिन, गाय के मृत बच्चे को ठीक से न दफनाने की वजह से कोई कुत्ता गाय के बच्चे का सिर निकाल कर निर्माणाधीन भवन में ले गया। बता दें कि ग्रामीणों को पुलिस की इस कहानी पर ऐतबार नहीं है। जब ग्रामीण पुलिस के बताए अनुसार मौके पर गए तो किसी जानवर को दफनाने के कोई निशान नहीं मिले।

वहीं,घटनास्थल के समीप स्थित मदरसे में नमाज पढ़ाए जाने को लेकर भी बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए। उनका कहना था कि नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में बाहर क्षेत्र के मुस्लिम यहां आते हैं। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि संबंधित पक्ष को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के सीमांत जिले में भूकंप के झटके से धरती डोली

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img