- विधानसभा चुनाव-शुरुआती रुझान: एनडीए को कड़ी टक्कर दे रहा महागठबंधन, एमपी में भाजपा ने बनाई बढ़त, कांग्रेस भी पीछा कर रही
एफएनएन, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के सुबह साढ़े 10 बजे तक के शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर के बीच महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर है। पहले एक घंटे मेें महागठबंधन एनडीए के विजय रथ पर ब्रेक लगाता दिखा तो अब एनडीए ने अपनी ताकत दिखाई है। हालांकि दिलचस्प मुकाबले में
कहीं महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी का तेज खूब चमक बिखेर रहा है तो कहीं गुड गवर्नेंस के प्रतीक पुरुष मौजूदा सीएम नितीश कुमार की नैया भंवर में फंसती दिख रही है। बहरहाल, 122 सीटों के बहुमत के जादुई आंकड़े के लक्ष्य के विपरीत एनडीए 119, महागठबंधन (एमजीबी) 107 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक ही आखिरी नतीजे भी आए तो बिहार में महागठबंधन और यूपी में सपा तेजी से दौड़ते एनडीए के विजय रथ को गड्ढे में गिराने के लिए जी-जान से जूझते दिख रहे हैं। चुनावी दिग्गजों में महागठबंधन के सीएम पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव अपनी राघौपुर सीट से आगे चल रहे हैं। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में तेजस्वी के भाई और आरजेडी उम्मीदवार तेज प्रताप यादव भी हसनपुर सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा बॉकीपुर सीट से आगे हैं।
मध्य प्रदेश की 28 में से 21 विधानसभा सीटों के रुझान आए हैं। 15 सीटों पर भाजपा और छह सीटों पर कांग्रेस आगे है। यूपी की 04 सीटों के रुझान में दो पर भाजपा और दो पर सपा बढ़त बनाए है। गुजरात की 3 सीटों पर भाजपा आगे है। उपचुनाव में गुजरात की आठ, मणिपुर की चार और हरियाणा-छत्तीसगढ़-तेलंगाना की एक-एक, झारखंड-कर्नाटक-नागालैंड, ओडिसा की दो-दो विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है। इसके अलावा बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर भी मतगणना प्रारंभ हो चुकी है।