03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रूड़कीः बारातियों से भरी स्कॉर्पियो हादसे में 4 की दर्दनाक मौत; 4 घायल

एफएनएन, रूड़कीः उत्तराखंड के रूड़की में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। दरअसल, रूड़की के मंगलौर मंडी के पास मेरठ से आ रही बारात से भरी हुई स्कॉर्पियो कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसी बीच डिवाइडर से टकराने से बेकाबू स्कॉर्पियो कार पलट गई। इस दौरान हादसे के कारण चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल है। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक बीते गुरुवार देर शाम को मंगलौर हाईवे पर गुड़ मंडी के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दरअसल, स्कार्पियो सवार बाराती मेरठ के दौराला क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव से रुड़की शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। इस बीच स्कॉर्पियो कार मंगलौर मंडी के पास डिवाइडर से टकराने से  पलट गई। यह दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़ गए और कार लगभग सौ मीटर पलटती हुई जा गिरी। इस दौरान कार में आठ लोग सवार थे। इस भीषण हादसे से 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य चार घायल बताए जा रहे है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, इस हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार माना जा रहा है। हादसे में घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वहीं, इस घटना के बाद पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटाने में लगी है। घायलों का निजी व सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया है कि मेरठ के थाना दौराला के गांव अख्तियारपुर निवासी मनीष पुत्र बृजेश की बारात रुड़की के चांदपुरी में आ रही थी। देर रात्रि जब बारात से भरी हुई स्कॉर्पियो मंगलौर हाईवे के मंडी के निकट पहुंची तो स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिस कारण स्कॉर्पियो पलट गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना पर एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह, सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने अस्पताल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

यह भी पढ़ें- बरेली: दबंगों ने महिलाओं की आड़ में एक प्लॉट पर कब्जा कर, मालिक और उसके दो बेटों को फावड़ा, लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर घायल कर दिया

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img