03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राम मंदिर को उड़ाने की धमकी के मामले में विवेचक कोर्ट में तलब

एफएनएन ब्यूरो, अयोध्या। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को चार हजार किलो आरडीएक्स से उड़ाकर बाबरी मस्जिद को तामीर करने की धमकी के मामले में विवेचक दरोगा रजनीश कुमार पांडेय को कोर्ट ने तलब किया है।

अपर सत्र न्यायाधीश (तृतीय) अशोक कुमार दुबे ने जेल में निरुद्ध अभियुक्त मोहम्मद अमन की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान सोमवार को यह आदेश जारी किया। न्यायालय ने केस की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक रजनीश कुमार पांडेय को मूल केस डायरी और सभी प्रपत्रों के साथ अगली सुनवाई के दौरान उपस्थित होने का आदेश दिया है।

चार हजार किलो आरडीएक्स से राम मंदिर उड़ाने की दी गई थी धमकी

अभियोजन पक्ष के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के हेल्प डेस्क व्हाट्सएप नंबर पर 22 अगस्त, 2024 को छह बजे यह धमकी भरा संदेश आया था। उर्दू भाषा में लिखे इस संदेश में राम जन्मभूमि मंदिर को चार हजार किलो आरडीएक्स से नष्ट करने की धमकी दी गई थी। ट्रस्ट के सीए चंदन कुमार राय की अर्जी पर थाना राम जन्मभूमि में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान बिहार के भागलपुर जिले के बबरगंज निवासी मोहम्मद अमन का नाम सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया था।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img