03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में सत्तारूढ़ डेमोक्रेट्स को झटका, रिपब्लिकन को बहुमत

Spread the love


एफएनएन वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में भी सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी को झटका देते हुए रिपब्लिकन पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। अब सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के 51 और डेमोक्रेटिक पार्टी के 49 सांसद हो गए हैं।

ओहायो और वेस्ट वर्जीनिया में जीते रिपब्लिकन उम्मीदवार

ओहायो से अपने चौथे कार्यकाल के लिए चुनाव मैदान में उतरे डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर शेरोड ब्राउन को लड़ रहे लग्जरी कार डीलर रिपब्लिकन प्रत्याशी बर्नी मोरेनो ने शिकस्त दी। इससे पहले सीनेटर जो मेनंशिन III के रिटायरमेंट से खाली हुई सीट पर वेस्ट वर्जिनिया के गवर्नर और रिपब्लिकन प्रत्याशी जिम जस्टिस ने कब्जा जमाया। इसी के साथ रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया।

अमेरिकी सीनेट 100 सदस्यीय सदन है। इनमें से 66 सीटों पर चुनाव नहीं हुए थे और सिर्फ एक तिहाई यानी कि 34 सीटों पर नए सांसद चुने गए हैं। रिपब्लिकन पार्टी ने बीते चार साल में पहली बार अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में बहुमत हासिल किया है। इतिहास में पहली दो अश्वेत महिलाएं सीनेट के लिए चुनी गई हैं, जिनमें डेमोक्रेट पार्टी की लीजा ब्लंट रोचस्टर और एंजेला एलसोब्रुक्स शामिल हैं। दोनों क्रमशः डेलावेयर और मैरीलैंड से जीतकर सीनेट पहुंची हैं। निचले सदन में भी रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिलने के आसार हैं।

राष्ट्रपति की दौड़ में ट्रंप हैरिस से आगे

राष्ट्रपति चुनाव में भी रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। अभी तक के चुनाव नतीजों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप 247 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स के साथ बहुमत के आंकड़े 270 के करीब जाते दिख रहे हैं। वहीं डेमोक्रेट कमला हैरिस 214 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स के साथ पिछड़ रही हैं। चुनाव नतीजों की दृष्टि से अनिश्चित माने जा रहे सात स्विंग स्टेट्स में से पांच स्टेट्स में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल कर ली है। इससे साफ है कि ट्रंप चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को लुभाने में कामयाब रहे। माना जा रहा है कि अवैध अप्रवासियों का मुद्दा सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी को भारी पड़ गया है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img