03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बलिया में छात्रा को जिंदा जलाने की कोशिश, बाप भी झुलसा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

गंभूीर रूप से झुलसी छात्रा वाराणसी रेफर, आरोपी गिरफ्तार
एफएनएन, बलिया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर दरिंदे ने एक छात्रा को जिंदा जलाने की कोशिश कीू। जलती बेटी को बचाने गया उसका बाप भी आग में झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। इससे पहले, बलिया के पड़ोसी जिले देवरिया में छेड़छाड़ का विरोध करने वाली लड़की के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
मामला बलिया जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवा गांव का है। शनिवार सुबह कोचिंग जा रही छात्रा के साथ गांव के ही दबंग लड़के ने छेड़छाड़ की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया तो आरोप है कि दबंग लड़के ने घर में घुसकर केरोसिन डालकर छात्रा को जिंदा जलाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है. जलती हुई बेटी को बचाने की कोशिश में उसका बाप भी झुलस गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बुरी तरह झुलस चुकी पीड़ित छात्रा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पीड़ित छात्रा के परिजनों की मानें तो पड़ोस का दबंग लड़का कई दिनों से कोचिंग जाते वक्त छात्रा से छेड़छाड़ करता था। विरोध पर लड़की की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देता था। अभी पीड़ित छात्रा का गंभीर हालात में वाराणसी में इलाज चल रहा है. वहीं घटना के बाद एसपी देवेंद्रनाथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या
बलिया से पहले देवरिया में ऐसी घटना देखने को मिली थी, जहां बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। देवरिया में लड़की के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने एक पिता को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img