03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नानकमत्ता में गुरु नानक महाविद्यालय के डॉ इंदु बाला के नेतृत्व में स्वयंसेवी छात्र- छात्राओं ने निकाली रक्तदान दिवस पर जागरूकता रैली

Spread the love

एफएनएन, ( गुरबख्श सिंह काका) नानकमत्ता: श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवी छात्र- छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंदु बाला के नेतृत्व में मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और कॉलेज से गुरुद्वारा चौराहा होते हुए मुख्य बाजार में स्वच्छता एवं रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए रैली भी निकाली।

स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय परिसर एवं बाहर गुरुद्वारा मार्ग पर साफ सफाई की। बाद में महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीता मेहता ने स्वयं सेवकों का उद्बोधन करते हुए कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है‌। आन्तरिक एवं बाह्य स्वच्छता आवश्यक है। इसी से एक स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन का निर्माण होता है।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंदु बाला ने रक्तदान के विषय में प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान समग्र जीवन का प्रथम दान है जीवन में इससे बढ़कर और कोई दान नहीं होता है क्यूंकि मृत्यु के मुंह में पहुंचने वाले पीड़ित को यह दान वापस ला सकता है उसे रक्त की जरूरत होती है और यह स्वच्छता एवं स्वस्थता से ही संभव होता है प्राध्यापक डॉ मनोज कुमार जोशी ने कहा कि कायिक ,वाचिक- मानसिक स्वस्थ होने पर ही यह स्वच्छता संभव हो सकती है स्वच्छता जीवन का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए रक्तदान के विषय में उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में लगभग 344000 लीटर खून बनता है और 400 से 2000 मिली लीटर रक्त प्रतिदिन प्रोड्यूस करता है

स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवन में ही यह बनता है और जरूरतमंद लोगों को जीवनदान देने में अहम भूमिका निभाता है भी है स्वस्थ एवं स्वच्छ रहते हुए जीवन में एक बार ऐसे लोगों को जिनका जीवन समाप्ति की ओर हो जाता है उनको हमारे रक्त से जीवन दान मिल सकता है रक्तदान स्वयं करके लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना हमारा प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ गोपाल सिंह, डॉ शोभा बोहरा ,डॉ नीतू, डॉ किरन टम्टा,श्रीमती वर्षा सक्सैना,संगणक सहायक श्रीमान पंकज सिंह बोरा, श्री मनोज कुमार, श्रीमती आरती राना ,कामिनी राना, श्रीमती ज्योति राना ,श्री रोशन कुमार,श्रीमती ईशा गुप्ता , काजल बर्मन, दुर्गा नाथ गोस्वामी और देव राम सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img