03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शिक्षक देंगे बच्चों को स्ट्रेस फ्री शिक्षा, करेंगे काउंसिलिंग

खिरका सीएचसी में आयुष्मान भारत योजना के तहत परिषदीय शिक्षकों की चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत खिरका सीएचसी पर परिषदीय शिक्षकों की चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का गुरुवार को सफल समापन हो गया। कार्यशाला में शिक्षकों को विद्यालय के बच्चों में चल रहे सामाजिक व शारीरिक परिवर्तनों को समझने, मानसिक तनाव के कारकों को दूर करने और बच्चों के प्रति होने वाली किसी भी तरह की हिंसा के समय अपनी बात को माता-पिता, शिक्षक एवं अपने बड़े व भरोसेमंद अभिभावकों व साथियों के साथ शेयर करने जैसी गतिविधियों पर चर्चा की गई।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.संचित शर्मा ने किसी भी आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर एवं महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के सकारात्मक उपयोग की बात कही। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।

प्रशिक्षण डॉ सुमित, काउंसलर सरिता और प्रशिक्षक मनोज शर्मा द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में विनोद चौधरी, दिव्या कुशवाहा, राहुल यदुवंशी, पूनम रस्तोगी, रश्मि, गौरव कुमार सिंह, अखिलेश, शाहजी आरा, राजकुमार सिंह, मो.उवैस, महावीर, अमित, दीप्ति, दानिश ज़ैदी, तारिक खां, भावना पांडेय आदि सहित ब्लॉक के दर्जनों शिक्षक सम्मिलित रहे।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

एफएनएन, पणजी: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img