03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शिक्षामित्रों ने बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा से भेंटकर सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने बिथरी चैनपुर विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा से बरेली स्थित उनके कैंप कार्यालय में भेंटकर उन्हें शिक्षामित्रों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही शिक्षामित्रों की सभी लंबित समस्याओं का प्रभावी-सम्मानजनक समाधान कराने की गुहार भी लगाई।

प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व मे शिक्षामित्रों ने  बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने बताया कि शिक्षामित्रो के मानदेय मे शीघ्र वृद्धि की जाए। 12 महीने का मानदेय, प्रतिवर्ष मानदेय मे निश्चित बढ़ोत्तरी की जाए। मृतक शिक्षामित्र के परिवार को मृतक आश्रित में नौकरी दिलाई जाए। समायोजन रद्द होने के बाद मूल विद्यालय में जाने का एक अवसर प्रदान किया जाए। महिला शिक्षामित्रों को उनके पति के जनपद में स्थानांतरण की सुविधा दी जाए।

विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संगठन के महामंत्री कुमुद केशव पांडेय, जिला संरक्षक विनीत चौबे, भगवान सिंह यादव, धर्मेन्द्र पटेल, रामनिवास, सोमेंद्र गुर्जर, हेत सिंह यादव आदि भी शामिल रहे।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img