Friday, April 25, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकर्ज से परेशान होकर हरूनगला पुल से मौत की छलांग

कर्ज से परेशान होकर हरूनगला पुल से मौत की छलांग

एफएनएन, बरेली : बारादरी थाना क्षेत्र के हरुनगला में उस समय हड़कंप मच गया। पुल के नीचे पुलिस ने एक शव बरामद किया। बताया जाता है कि बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर का रहने वाला खलील पुत्र नजीर सट्टे का काम करता था। कुछ समय से खलील पर कई लोगों का कर्ज हो गया। जिसके चलते काफी लोग उसके घर देनदारी के लिए आते थे। इस बात से परेशान खलील ने हरुनगला पुल के नीचे पानी मे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ शव की शिनाख्त करके परिवार को भी सूचना दे दी। वही एसएसपी रोहित सजवाण का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। वही मौत की वजह पानी मे गिरकर डूबने से मृत्यु प्रतीत होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments