उत्तरकाशी में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया

एफएनएन, उत्तरकाशी: हर्षिल बाजार में स्थित एक आवासीय मकान और दुकान में अचानक आग लग गई, सूचना पर पहुंची सेना, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से काफी नुकसान हो गया।

शुक्रवार देर रात हर्षिल बाजार में विजय और हरिश के लगभग 100 साल पुराने लकड़ी से बने मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते-देखते मकान और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर सेना, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड की सूचना पर फायर सर्विस उत्तरकाशी, गंगोत्री से भी टीम रवाना की गई। अग्निकांड से मकान के साथ दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। हर्षिल के ग्राम प्रधान दिनेश रावत और माधवेंद्र रावत ने शासन व प्रशासन से अग्निकांड पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।

Also read- मुरादाबाद; स्टेशन रोड स्थित होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल संचालक समेत दो गिरफ्तार

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img