03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली को मिलेगी एक और वन्दे भारत ट्रेन, पीएम मोदी 31 अगस्त को करेंगे शुभारम्भ

Spread the love

रेलवे बोर्ड ने दी इस सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी

सहारनपुर-प्रयागराज के बीच भी चलेगी एक और वन्दे भारत

एफएनएन, नई दिल्ली। बरेली होते हुए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ-लखनऊ के बीच जल्द दौड़ेगी। रेलवे बोर्ड ने इसके संचालन को हरी झंडी दे दी है। 31 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन कब से होगा?

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन राज्यरानी एक्सप्रेस के रूट पर किया जाएगा। इसके साथ ही सहारनपुर-प्रयागराज के बीच एक अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस को भी जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड की ओर से मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के दिशानिर्देश जारी होने के बाद मुरादाबाद रेल मंडल प्रशासन द्वारा तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इस ट्रेन में सामान्य चेयरकार और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में यात्रा की जा सकेगी।

सितंबर पहले सप्ताह में जारी हो सकती है समय सारणी

लखनऊ-मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर, समय सारणी और किराया सूची सितंबर के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। मुरादाबाद के अलावा इस ट्रेन को हापुड़, रामपुर, बरेली में ठहराव दिया जाएगा। शाहजहांपुर और हरदोई में ठहराव दिए जाने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। इस ट्रेन का संचालन उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल करेगा। 31 अगस्त को ट्रेन को अतिथि यात्रियों के लिए चलाया जाएगा। यात्रा करने वाले अतिथियों को यात्रा पास जारी किए जाएंगे।

मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। मुरादाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों पर इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img