03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस की मजबूती के लिए जुटें कार्यकर्ताः फर्स्वाण

एफएनएन, रूद्रपुर: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में पार्टी को ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत बनाने पर मंथन किया। इस दौरान पार्टी के नेताओं से सुझाव लेने के साथ ही आगामी निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति भी तैयार की गयी।

जिले भर से आये पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण ने कहा कि ‘गांव में हम सरकार’ अभियान के तहत पार्टी को ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत बनाने के लिए अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस अभियान में पूरी जिम्मेवारी के साथ जुटें।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि पार्टी में वर्तमान में पूरा जोर इस बात पर है कि संगठन को मजबूत बनाया जाए। इसके लिए अब पंचायत स्तर पर संगठन को सशक्त बनाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत पर कमेटियां बनाई जाएंगी। जो पार्टी की बात गांव-गांव तक पहुंचाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की इस अभियान में अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार को लेकर अब तक हुई समीक्षा में यह निष्कर्ष निकाला गया है कि पार्टी को ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूती से खड़ा किया जाये।

उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों के दौरान कुछ आपसी तालमेल की कमियां रही थी। इसमें सुधार हो रहा है, पार्टी में अनुशासनहीनता को लेकर अब संगठन सख्त हो गया है। पार्टी का प्रयास है कि अब पार्टी के कार्यक्रम प्रदेश स्तर से पहले बूथ और वार्ड स्तर से प्रारंभ हों। श्री फर्स्वाण ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए आज नये सिरे से काम करना होगा। जिस तरह से स्वर्गीय राजीव गांधी ने गांवों के विकास पर जोर दिया था भविष्य में कांग्रेस सत्ता में आकर गांवों में विकास की गंगा बहायेगी।

Also read- नानकमत्ता: जमीन-जायदाद की रंजिश को लेकर चाचा ने की भतीजे की धार-धार हथियार से हत्या

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img