03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ धाम में लगातार हो रही खाद्य आपूर्ति, हैली सेवाओं से पहुंचाया जा रहा राशन

Spread the love

 

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग बाधित होने के बाद भी केदारपुरी में मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों के लिए लगातार राशन की आपूर्ति की जा रही है। हैली सेवाओं एवं वायु सेना की मदद से डिमांड के आधार पर लगातार खाद्य आपूर्ति की जा रही है।

जिला आपूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर केदारनाथ में राशन की कमी होने की बात कही जा रही है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों और भ्रांतियों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जीएमवीएन या अन्य के द्वारा जो राशन डिमांड मिल रही है। वह एमआई 17 एवं हैली सेवाओं के माध्यम से केदारपुरी में पहुंचाई जा रही है। बीते रोज चिनूक द्वारा जो भी राशन केदारनाथ धाम में पहुंचाया गया है, वह राशन आईटीबीपी के कमांडेंट द्वारा अपनी फोर्स के लिए भेजा गया है। यदि भविष्य में केदारनाथ धाम में राशन की कोई डिमांड आती है तो मौसम साफ होने पर आवश्यक राशन वहाँ पर तत्काल पहुंचा दिया जाएगा। प्रशासन वहां पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट से सम्पर्क बनाए हुए है ताकि किसी को भी राशन या पानी की कमी ना हो।

वहीं तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने भी प्रशासन द्वारा केदारनाथ में लगातार राशन पहुंचाने की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उचित तरीके से लगातार खाद्य पदार्थ, बिजली, पानी सभी मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बाबा केदारनाथ से जल्द पैदल यात्रा नियमित रूप से शुरू होने के लिए प्रार्थना की।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img