03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rajesh Khanna ऐसे शो नहीं करेगा,’ जब ‘काका’ ने ठुकराया था बिग बॉस का करोड़ों का ऑफर

एफएनएन, नई दिल्ली: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। दर्शक छोटे पर्दे से लेकर ओटीटी तक इसे देखना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार इस विवादित शो के लिए इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना भी अप्रोच किया गया था।

बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से राजेश को मोटी रकम भी ऑफर हुई थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था और बिग बॉस को न करने को लिए साफ इनकार कर दिया था। आइए इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।

राजेश खन्ना ने बिग बॉस के लिए किया था मना

साल 2012 में राजेश खन्ना ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनसे जुड़े किस्से आए दिन चर्चा का विषय बनते रहते हैं। ई टाइम्स की खबर के अनुसार पत्रकार पीटर जॉन ने रेडिफ को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि राजेश खन्ना को बिग बॉस का ऑफर मिला था, उन्होंने बताया था-

बिग बॉस के मेकर्स ने इस शो की शुरुआत में राजेश खन्ना को बुलाने का प्लान बनाया। चूंकि वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर थे और मेकर्स इसका फायदा उठाना चाहते थे। बिग बॉस निर्माताओं ने उन्हें एक एपिसोड के लिए 3.5 करोड़ की मोटी रकम भी ऑफर की थी। लेकिन राजेश खन्ना ने इसे लिए मना कर दिया और कहा था कि राजेश खन्ना ऐसे शो थोड़े न करेगा।

बता दें पीटर जॉन भी इस दुनिया में नहीं रहे हैं। लेकिन राजेश खन्ना और बिग बॉस के मसले को उन्होंने सबके सामने रहकर इंडस्ट्री में सनसनी मची दी थी।

राजेश खन्ना ने बदल दिया था मन

पीटर जॉन ने बाद में ये भी बताया था कि कुछ समय के बाद राजेश खन्ना ने अपना फैसला बदलने का विचार किया और वह बिग बॉस में जाने का मन बना रहे थे। लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी और मेकर्स ने उनमें दिलचस्पी दिखाना बंद कर दिया था।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img