03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आंगन में खेल रही 6 साल की बच्ची की सांप के काटने से मौत, तीन महीने में हो चुकी आधा दर्जन लोगों की मौत

Spread the love

एफएनएन, रामनगर: रामनगर में एक बार फिर सांप के काटने से घर के आंगन में खेल रही 6 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हुई है.रामनगर व आसपास के क्षेत्र में पिछले तीन महीनों में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत सांपों के काटे जाने से हुई है. वहीं बच्ची की मौत से घर में मातम छाया हुआ है.

रामनगर में अपने घर के आंगन में खेल रही 6 वर्षीय बच्ची को घर में ही एक कोबरा सांप ने डस लिया. इसके बाद बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कोबरा सांप को रेस्क्यू कर लिया है. बता दें कि रामनगर के ग्राम पंजाबपुर ढेला निवासी कुंदन अधिकारी की 6 साल की बेटी रोशनी अधिकारी अपने घर के आंगन में खेल रही थी. इसी बीच आंगन में खेलने के दौरान बच्ची के पैर में जहरीले कोबरा सांप ने काट लिया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
बच्ची के चिल्लाने के बाद परिजन उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल के अलावा कई और अन्य स्थानों पर उपचार के लिए ले गए, लेकिन तब तक बालिका ने दम तोड़ दिया था. घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है. वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को रेस्क्यू किया. बता दें कि रामनगर व आसपास के क्षेत्र में पिछले तीन महीनों में 6 से ज्यादा लोगों की मौत सांप के डसने से हो चुकी है. वहीं अस्पताल में उपचार ना मिलने से क्षेत्र के लोगों में रोष भी व्याप्त है.

Hot this week

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Topics

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img