03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से भाजपाइयों में गुस्सा, सुरक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रामनगर: बांग्लादेश में हिंदुओं पर असहनीय अत्याचार होने की खबरें आ रही हैं. गुरुवार को ही पीएम मोदी ने बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने वाले मुहम्मद यूनुस से ‘हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित’ करने की अपील की थी. लेकिन इसके बाद भी वहां हिंदुओं पर अत्याचार थमे नहीं है. इसी के खिलाफ भाजपाइयों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा है. इस ज्ञापन में भारत सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की गई है.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से रोष

बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं, पुरुषों और बच्चों पर हो रहे अत्याचार और बर्बरता को लेकर पूरे देश भर में रोष व्याप्त है. उसी क्रम में जनपद उधमसिंह नगर के जसपुर के पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे. इन लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया. इसमें भारत सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की गई है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
भाजपा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने बताया कि बांग्लादेश में पिछले 4-5 दिनों में जो घटनाक्रम हुए हैं और सत्ता परिवर्तन हुआ है वो उनका आंतरिक मामला है. लेकिन हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार वहां असहनीय है. की हिंदू महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है. हिंदुओं की संपत्ति जलाई जा रही है. मंदिर तोड़े जा रहे हैं, जो नाकाबिले बर्दाश्त है. आखिर उन हिंदुओं की गलती क्या है. हिंदुओं का छोटा सा वर्ग है और उन्हें टारगेट कर प्रताड़ित किया जा रहा है.

भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग

 जसपुर भाजपा संगठन की सरकार से ये ही मांग की गई है कि वहां हस्तक्षेप कर हिंदू सुरक्षा का भाव जागृत करें. अगर कोई हिंदू वहां रहने में असमर्थ है, तो उन्हें भारत में शरण देने की व्यवस्था की जाए. उनका मातृ देश भारत ही है. उपद्रवियों के अत्याचार से पीड़ित होकर वो इस विपत्ति में भारत की तरफ देख रहे हैं. हम सब आशा करते हैं कि देश के सभी नागरिक ऐसी विपत्ति में उनका साथ दें. जब सरकार विदेशों तक से अपने लोगों को निकाल कर लाती रही है, तो पड़ोसी देश में प्रताड़ित हो रहे हमारे हिंदू भाई-बहनों को भी उसी तरह भारत ले आना चाहिए.

ये भी पढ़ें:- मां को दवाई दिलवाने जा रहे युवक पर ससुराल पक्ष ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

Bhagat Singh Koshyari को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान, जानिए ‘भगत दा’ का पूरा सफर

एफएनएन, देहरादून : Bhagat Singh Koshyari पूर्व मुख्यमंत्री और...

Perfect Replica Watches UK

Perfect Replica Watches UK rolex replica

AAA+ Omega Replica

Breitling copy Watches Rolex Replicas Online AAA+ Omega Replica
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img