Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकेदारनाथ हेली सेवा मौसम साफ होते ही शुरू, 18 यात्री पहुंचे धाम,...

केदारनाथ हेली सेवा मौसम साफ होते ही शुरू, 18 यात्री पहुंचे धाम, 48 लोग वापस लौटे

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में मौसम साफ होते ही हेली सेवा शुरू हो गई है। आज 18 यात्री हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। वहीं, 48 लोग यात्री व स्थानीय लोग हेलीकॉप्टर से वापस लौटे हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर धाम में आपदा के एक सप्ताह बाद बुधवार से हेली सेवा शुरू होनी थी। लेकिन बारिश और क्षेत्र में घने कोहरे के कारण धाम के लिए हेलीकॉप्टर से यात्रा शुरू नहीं हो पाई थी। गुप्तकाशी और शेरसी से ट्रांस भारत व हिमालयन हेली कंपनी के हेलीकॉप्टर खड़े रहे, लेकिन  दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही।

ये भी पढ़ें…हल्द्वानी में वन तस्करों के हौंसले बुलंद, तस्करों ने 22 राउंड किए फायर…तो वनकर्मियों ने बचाव में दागीं दो गोली

केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचने के लिए यात्रियों की पर्याप्त बुकिंग मिली हैं। वहीं सीएम के निर्देश पर यात्रियों को टिकट पर 25 फीसदी की छूट भी दी जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments