03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी में वन तस्करों के हौंसले बुलंद, तस्करों ने 22 राउंड किए फायर…तो वनकर्मियों ने बचाव में दागीं दो गोली

एफएनएन, नैनीताल: हल्द्वानी में वन तस्करों के हौंसले बुलंद हैं। अब वन तस्कर वन कर्मियों में फायर झोंकने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार रात पूर्वी गदगदिया बीट पर 15-20 वन तस्करों ने वन विभाग के गश्ती दल पर 22 राउंड फायर किए। उधर वन विभाग के कर्मचारियों ने अपने बचाव में दो राउंड फायर किए। तस्करों की ओर से हो रही फायरिंग से बचने के लिए वन कर्मी पैदल ही भाग गए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
तराई केंद्रीय वन प्रभाग गदगदिया रेंज की टीम मंगलवार रात 11:30 बजे पूर्वी गदगदिया बीट पर गश्त कर रही थी। तभी वन तस्कर मोटरसाइकिल में लकड़ी ले जाते दिखे। गश्त की टीम को देखते ही तस्करों ने वन विभाग की गाड़ी की ओर को फायर करना शुरू कर दिया। वन कर्मियों ने उतरकर पेड़ के पीछे छिपकर मोर्चा संभाला।
तभी वन कर्मियों ने बचाव के लिए दो फायर तस्करों की ओर झोंके। तस्करों ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। वन कर्मियों की तरफ 22 फायर झोंके। भारी फायरिंग के बीच वन कर्मियों की टीम पैदल ही जंगल में भाग खड़ी हुई। उधर तस्कर लकड़ी लेकर फरार हो गए।

ये पढ़ें- सुल्तानपुर में छेड़खानी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, पूर्व में रेप का भी था मुकदमा दर्ज

10-12 मोटरसाइकिल में आए थे तस्कर

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार 10 से 12 मोटरसाईकिल में तस्कर आए थे। पांच मोटरसाइकिल में पांच गिल्टे लदे थे। वन कर्मियों को देखकर तस्करों ने फायर झोंकने शुरू कर दिए। सूत्र बताते हैं कि सभी के पास अवैध हथियार थे। ये गैंग बनाकर आए थे।

पांच पेड़ काटकर ले जाने की आशंका

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार ये सभी तस्कर थापक नगला के हैं। इनसे पूर्व भी इस गांव के तस्करों ने ही वन कर्मियों पर हमला किया था। ये लोग तीन दिन से लगातार लकड़ी चोरी कर रहे हैं। तस्करों के हौंसले बुलंद हैं। वे करीब पांच पेड़ काटकर ले गए हैं। वन विभाग की टीम अभी जंगल में सर्च अभियान चला रही है कि कितने पेड़ काटे हैं।
गदगदिया रेंज की टीम गश्त में थी। तस्करों ने उनकी टीम पर करीब 22 फायर किए। सभी वन कर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागकर आए। एक वन दरोगा रात में जंगल में फंस गए। उन्हें ढूंढने के लिए छह रेंज की टीम लगाई गई थी। बुधवार सुबह वह मिल गए।
-प्रदीप कुमार असगोला रेंजर गदगदिया

वन कर्मियों पर वन तस्करों ने मंगलवार रात हमला किया। बारिश के कारण तस्कर को टीम पहचान नहीं पाई। कितने पेड़ जंगल से कटे हैं, सर्च अभियान चलाया जा रहा है। तस्करों की पहचान की जा रही है।
-यूसी तिवारी डीएफओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर

Hot this week

Uttarakhand के बागेश्वर में भूकंप के झटके, 2.8 रही तीव्रता; 5 किमी गहराई में था केंद्र

एफएनएन ,  देहरादून : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में...

Gairsain विधानसभा सत्र : रेखा आर्य पर प्रीतम सिंह के आरोप, मंत्री ने कांग्रेस के पुराने शासनकाल पर किया पलटवार

एफएनएन , देहरादून/गैरसैंण : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण...

Topics

Gairsain विधानसभा सत्र : रेखा आर्य पर प्रीतम सिंह के आरोप, मंत्री ने कांग्रेस के पुराने शासनकाल पर किया पलटवार

एफएनएन , देहरादून/गैरसैंण : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img