03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली से भागकर 95 रुपए लेकर कैंची धाम पहुंचा किशोर, 6 दिन से था भूखा, पीआरडी जवान ने घरवालों से मिलाया

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नैनीताल: दिल्ली का एक किशोर घर से भाग कर नैनीताल जिले में स्थित बाबा नीब करौरी महाराज के धाम पहुंच गया. किशोर की जेब में ना पैसे थे, ना ही उसके पास खाने के लिए कुछ था. गनीमत रही कि कैंची धाम में तैनात एक पीआरडी के जवान ने उसे देखा और पूछताछ कर ली.

दिल्ली से भागकर किशोर कैंची धाम पहुंचा

 बाबा नीब करौरी के कैंची धाम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक किशोर घर से भागकर सीधा बाबा के धाम पहुंच गया. जब मंदिर की सुरक्षा में लगे पीआरडी के जवानों ने उससे घर जाने की बात कही, तो वो घर जाने के लिए इनकार करने लगा. घर से भागकर सीधे कैंची धाम पहुंचा यह किशोर काफी डिप्रेशन में लग रहा था.

घर से 95 रुपए लेकर पहुंच गया कैंची धाम

जानकारी के मुताबिक घर से मात्र 95 रुपए लेकर निकला किशोर काठगोदाम तक ट्रेन से आया. उसके बाद गाड़ी से कैंची धाम पहुंचा. उसने बताया कि उसने हाल ही में बारहवीं की परीक्षा पास की है. उसने 6 दिन से कुछ खाया नहीं है. वह सीधा घर से निकलकर कैंची धाम पहुंच गया. जिसके बाद कैंची धाम की सुरक्षा में लगे पीआरडी जवान आनंद बधानी किशोर की मदद के लिए आगे आए. आनंद ने किशोर के घर वालों से संपर्क किया. लेकिन लाख मनाने के बाबजूद किशोर वापस अपने घर जाने को तैयार नहीं है.

देवदूत साबित हुआ पीआरडी जवान

कैंची धाम की सुरक्षा में लगे पीआरडी जवान आनंद बल्लभ बधानी को दिल्ली से भागकर कैंची धाम पहुंचा किशोर गेट के पास बैठा होने की जैसे ही सूचना मिली तो वो उसके पास पहुंच गए. बधानी के पूछने पर किशोर कुछ भी बताने से इंकार करता रहा. इसके बाद उन्होंने किशोर को पुलिस चौकी ले जाकर पूछताछ की. चौकी में उसने बताया कि वो अपने घर से भागकर कैंचीधाम आया है. उसने कुछ भी नहीं खाया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ना ही उसके पास अन्य कपड़े और चप्पल हैं. इसके बाद पीआरडी जवान बधानी ने उसे चप्पल दिलाई. खाना खिलाया और किसी तरह उससे उसके पिता का नंबर मांगकर तत्काल उसके घर वालों को सूचना दी. जिसके बाद आनंद बधानी किशोर को अपने साथ अपने घर लेकर गए. जब किशोर के परिजन वहां पहुंचे तो उसे उन्हें सौप दिया.

ये भी पढ़ें:- शिकायत के बाद जागा हल्द्वानी नगर निगम, सर्वे में 4300 स्ट्रीट लाइटें खराब

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Shubhendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

एफएनएन, कोलकाता : Shubhendu Adhikari बीजेपी विधायक दल के...

Champawat प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, न्यायिक जांच की मांग

एफएनएन, देहरादून : Champawat प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img