03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल में हार्नेट के हमले में ग्रामीण की मौत, परिवार में मचा कोहराम

एफएनएन, हल्द्वानी: नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में ग्रामीण पर अड़गाल यानी काली ततैया (Asian Giant Hornet) के झुंड ने हमला कर दिया. जिससे ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गया. ऐसे में परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई. बताया जा रहा है कि ग्रामीण खेत में चारा लेने गया था. तभी उन पर अड़गाल ने हमला कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, घटना नैनीताल जिले के ज्योलीकोट के चोपड़ा गांव की है. बताया जा रहा है कि ग्रामीण भीम सिंह रावत (उम्र 55 वर्ष) रविवार दोपहर बाद अपने खेत पर गाय के लिए चारा लेने गया. तभी अचानक से अड़गाल के झुंड ने उनपर हमला कर दिया. अड़गालों ने भीम सिंह पर बुरी तरह से डंक मार दिया. जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई.

इसके बाद परिजन आनन-फानन में उनको लेकर उपचार के लिए हल्द्वानी बेस अस्पताल पहुंचे. जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं, सुशीला तिवारी अस्पताल में भीम सिंह का इलाज चल रहा था. जहां देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

उधर, मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद से भीम सिंह के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा.

काठगोदाम में मधुमक्खियों ने बरपाया था कहर

गौर हो कि इसी महीने मधुमक्खियों के झुंड में भी काठगोदाम क्षेत्र में राहगीरों के ऊपर हमला बोल दिया था. जिसमें कई लोग घायल हुए थे. जिनका कई दिनों तक अस्पताल में इलाज चला. एक बार फिर से अड़गाल यानी हार्नेट के हमले में ग्रामीण की जान गई है.

ये भी पढ़ें- शटर का ताला तोड़ कर हजारों रुपए की तांबे की तार चोरी

Hot this week

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img