03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा: मामूली बात पर टैंकर चालक के साथ युवकों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज

एफएनएन, अल्मोड़ा: एक टैंकर चालक से अल्मोड़ा में कुछ लोगों ने मारपीट कर दी. जिसकी रिपोर्ट टैंकर चालक ने अल्मोड़ा पुलिस कोतवाली में कराई है. पीड़ित चालक की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है.

मुजफ्फरनगर के कमेड़ा ककरौली निवासी टैंकर चालक बबलू पाल तेल से भरा टैंकर लेकर बेरीनाग जा रहा था. इस दौरान जब वह अल्मोड़ा के राजपुरा भ्यारखोला के पास पहुंचा तो उसके टैंकर के आगे तीन युवकों ने स्विफ्ट डिजायर कार लाकर खड़ी कर रास्ता रोक लिया. कार से तीन युवक बाहर निकले और उन्होंने बिना किसी कारण के गाली गलौज शुरू कर दी. टैंकर चालक ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि कार से तीन युवक बाहर आए जिनमें एक सोनू पवार और दूसरा पंकज तथा तीसरा उनका एक साथी था. उनमें से एक ने गाली गलौज करते हुए उससे बेवजह मारपीट की.

टैंकर चालक ने कहा कि किसी तरह उसने अपना वाहन आगे बढ़ाया और कुछ दूरी पर जाकर रोक दिया. इस बीच तीन आरोपी फिर उसके पास पहुंच गए और उसे वाहन से उतारकर उससे मारपीट करने लगे. किसी तरह वह वहां से निकला. चालक ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
थाना प्रभारी जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि टैंकर चालक ने तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है. जिस पर मामला दर्ज कर लिया है. तहरीर में दो लोगों के नाम और एक अज्ञात की बात कही गई है. जिनके खिलाफ 115(2), 351, 352, 324 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

Dehradun पत्नी नीलू की हत्या का आरोपी पति मनोज गिरफ्तार, छानी में छिपा मिला

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun उत्तराखंड के देहरादून जिले के...

CM Dhami ने विनीत जैन को किया विशिष्ट व्यापारी सम्मान से सम्मानित

एफएनएन, हल्द्वानी : CM Dhami प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि...

CJP Founder अभिजीत दिपके की दादी का निधन

एफएनएन, महाराष्ट्र : CJP Founder कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)...

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img