03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

बच्चों की लड़ाई में दो परिवारों में जमकर चले लाठी डंडे, कई लोग घायल, मुकदमा दर्ज

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर: सितारगंज थाना क्षेत्र में बच्चों की लड़ाई के बाद दो परिवारों के बीच जमकर लाठी डंडे चले. जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. जिनका हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर दोनों परिवार के 17 लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले. जिसमें कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक दर्जन से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.पुलिस को सौंपी तहरीर में नकटपुरा निवासी एक महिला ने बताया कि बीते शाम घर के पास सड़क पर बच्चे खेलते-खेलते लड़ गए.इस दौरान उसने बच्चों को डांट फटकार कर अपने अपने घर भेज दिया. कुछ देर बाद एक परिवार के कुछ लोग लाठी डंडे लेकर बच्चे के घर में घुस गए.इस दौरान उन्होंने परिवार संग खूब अभद्रता की, जैसे-तैसे उसने परिवार को बचाया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सुबह कुछ गांव के सम्मानित व्यक्तियों के बीच दोनों पक्षों का राजीनामा हो गया. उसके बाद भी उक्त परिवार के कुछ लोग गाली गलौज करते हुए घर में घुस गए घर की महिलाओं से अभद्रता करते हुए हमें दोबारा लाठी डंडों से बुरी तरह पीटने लगे. इस दौरान परिवार के लोग लहूलुहान हो गए. पांच लोग जो अत्यधिक गंभीर थे, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज ले जाया गया.जहां से उन्हें सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरे पक्ष ने भी उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक पक्ष के 8 लोगों समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर 9 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पढ़ें- सावधान! बागेश्वर में इस इलाके में बेखौफ घूम रहा गुलदार, खुद रखें अपना ध्यान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img