एफएनएन, ऊधमसिंह नगर: रुद्रपुर में एक महीने से लापता किशोर हमजा (13) नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी मनोज कत्याल के समक्ष जताई नाराजगी। वहीं, कोतवाली में लापता हमजा की मां शबनम बिलख पड़ी। लोगों ने शबनम को संभाला।








