03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून तहसील में जमीनों के रिकॉर्ड फाड़ने के आरोप, अज्ञात राजस्व कर्मियों पर केस

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: तहसील के रिकॉर्ड रूम में गड़बड़ी और दस्तावेज फाड़ने का मामला सामने आया है. इस मामले में रजिस्ट्रार कानूनगो की शिकायत पर राजस्व तहसील के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. अब पुलिस की ओर से गड़बड़ी का परीक्षण कराया जाएगा.

जमीनों के सरकारी रिकॉर्ड फाड़ने और पत्रावली गायब करने के आरोप

रजिस्ट्रार कानूनगो प्रेम प्रकाश गोस्वामी का आरोप है कि रायपुर क्षेत्र की कई जमीनों के सरकारी रिकॉर्ड फाड़ दिए गए. जिन लोगों के नाम जमीन दर्ज करने के आदेश हैं, उन पत्रावलियों को भी गायब कर दिया गया है.

दरअसल, रजिस्ट्रार कानूनगो प्रेम प्रकाश गोस्वामी ने नगर कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने जानबूझकर राजस्व अभिलेखागार में अभिलेखों में छेड़छाड़ की. फसली वर्ष 1376 से जुड़ी आर 6 पंजिकाओं (साल 1956 से 1975) के पेज फाड़ दिए गए हैं.

इसका तहसील के रिकॉर्ड से मिलान कराने पर वहां से पंजिका मिली. इसके अलावा फसली वर्ष 1373 से 1378 को ग्राम रायपुर की खतौनी में आदेश सुपरवाइजर कानूनगो पेज नंबर 11 के क्रमांक 3/31-12-1991 में मृतक का नाम खारिज कर अन्य लोगों के नाम बतौर वारिस दर्ज है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
रजिस्ट्रार कानूनगो प्रेम प्रकाश गोस्वामी का आरोप है कि इस आदेश से संबंधित अभिलेख तहसील अभिलेखागार में मौजूद नहीं है. प्रशासन ने माना कि अभिलेखों में छेड़छाड़ का मामला लंबी अवधि का है. इसलिए अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि फर्जीवाड़ा किसने किया है?
क्या बोली पुलिस?

 वहीं, नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी का कहना है कि रजिस्ट्रार कानूनगो की शिकायत के आधार पर अज्ञात राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही पुलिस की ओर से इस मामले में अभिलेखों में गड़बड़ी की जांच में वैज्ञानिक परीक्षण कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें- टिहरी के जखन्याली में बादल फटने से होटल मलबे में बहा, तीन लोगों की मौत, हरिद्वार में मकान ढहने से दो की जान गई

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

Topics

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img