03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला डॉक्टर के बेटे को दुष्कर्म में फंसा बताकर लाखों रुपए का लगाया चूना, पड़ताल में जुटी पुलिस

एफएनएन, देहरादून: थाना डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला डॉक्टर से साइबर ठगों ने महिला के बेटे को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसा बताकर महिला डॉक्टर से लाखों रुपए ठग लिए. महिला डॉक्टर यह सुनकर इतनी घबरा गई कि वो अपने बेटे को फोन तक नहीं किया. महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

डालनवाला निवासी डॉक्टर दीपिका आहूजा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मसूरी रोड स्थित एक अस्पताल में नौकरी करती है और 25 जुलाई को उन्हें एक फोन आया.फोनकर्ता ने खुद को एसएचओ विजय साहू बताया और कहा कि उनका बेटा और तीन अन्य लड़के 10 दिन पहले दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं. फोनकर्ता ने कहा कि उसे यकीन है कि उनका बेटा निर्दोष है, लेकिन उसे छोड़ने के लिए पैसे देने होंगे. कॉल के दौरान डॉक्टर दीपिका आहूजा ने अपनी बेटे की रोती हुई आवाज सुनीं. फोनकर्ता ने महिला को डराया कि उनका फोन टैप किया जा रहा है किसी से संपर्क नहीं कर सकते हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके बाद डॉक्टर घबरा गई और दबाव में आने के बाद डॉक्टर अपने बैंक गई और आरोपी के बताए तीन अलग-अलग खाते में साढ़े बारह लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद डॉक्टर दीपिका आहूजा की बहू घर पहुंची, पुत्रवधू को घटना का पता लगा तो पति को फोन किया और वो विधोली स्थित जिस स्थान में नौकरी करते हैं, वहां सुरक्षित थे. इसके बाद महिला को पता लगा कि साइबर ठगों ने डराकर उसको चूना लगा दिया है.

थाना डालनवाला प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया है कि डाक्टर दीपिका आहूजा की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधडी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.साथ ही पुलिस द्वारा जिन बैंक खातों में महिला ने साइबर ठगों के खातों में रुपए ट्रांसफर किए थे,उन खातों की जांच की जा रही है.

पढ़ें- भारी बारिश से हल्द्वानी रामनगर हाईवे फिर हुआ बाधित, पुलिया और सड़क ध्वस्त, लोग परेशान

Hot this week

Dehradun पत्नी नीलू की हत्या का आरोपी पति मनोज गिरफ्तार, छानी में छिपा मिला

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun उत्तराखंड के देहरादून जिले के...

CM Dhami ने विनीत जैन को किया विशिष्ट व्यापारी सम्मान से सम्मानित

एफएनएन, हल्द्वानी : CM Dhami प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि...

CJP Founder अभिजीत दिपके की दादी का निधन

एफएनएन, महाराष्ट्र : CJP Founder कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)...

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img