03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आशुतोष पंत इज्जत नगर मंडल के नए रेल प्रबंधक 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • हल्द्वानी निवासी हैं आशुतोष, जोधपुरसे स्थानांतरित होकर आए हैं बरेली

एफएनएन, हल्द्वानी : जोधपुर रेल मण्डल में एक वर्ष मंडल रेल प्रबंधक पद पर रहने के उपरांत आज आशुतोष पंत इज्जत नगर मंडल रेल प्रबंधक का पद संभालेंगे। पंत इस मंडल में सेवा दे रहे दिनेश कुमार सिंह की जगह लेंगे। जोधपुर में पंत ने रेल दोहरीकरण के कार्यों को उन्होंने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इससे पूर्व वह फिरोजपुर में एडीआरएम, गोरखपुर में सतर्कता विजिलेंस विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे सहित रेलवे के विभिन्न विभागों में काम कर चुके है। जोधपुर में आने से पूर्व वे इरकॉन के मुख्य महाप्रबंधक थे । पंत के मंडल रेल प्रबंधक बनने से उत्तराखंड राज्य में रेल विस्तारीकरण की आस जगी है तथा ऐसी विभिन्न योजनाएं जो कछुआ गति से चल रही हैं उनमें गति मिलने की संभावना है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन योजना, काठगोदाम नैनीताल रेल योजना के अलावा लालकुआं खटीमा नई रेल योजना को लेकर के भी अब आस जगी है जबकि 2023 तक होने वाले रेल विद्युतीकरण को भी उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।
हल्द्वानी के हीरानगर निवासी आशुतोष पंत का जन्म खटीमा में हुआ। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई शहर के निर्मला कॉन्वेंट व नैनीताल के बिड़ला विद्या मंदिर से की। इंजीनियर की डिग्री प्रतिष्ठित संस्थान बिट्स पिलानी से ली। वर्ष 1989 में इंजीनियरिंग सर्विसेज एक्जामिनेशन में सफलता हासिल की और 1991 में रेलवे विभाग में नौकरी ज्वाइन की। 29 साल की सेवा में कई सम्मान व पुरस्कार हासिल कर चुके है। इससे पहले वह उत्तर रेलवे में एडीआरएम फिरोजपुर, सतर्कता विजिलेंस गोरखपुर, पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में सीनियर डीईई आदि पदों पर रह चुके हैं। जोधपुर में श्री पंत ने मण्डल में रेल दोहरीकरण के कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया इससे पूर्व उन्होंन फिरोजपुर एडीआरएम, गोरखपुर में सतर्कता विजिलेंस विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे सहित रेलवे के विभिन्न विभागों में काम कर चुके है। तथा जोधपुर में आने से पूर्व वे इरकॉन के मुख्य महाप्रबंधक थे। हल्द्वानी निवासी आशुतोष पंत नैनीताल जनपद की डिप्टी सीएमओ रश्मि पंत के पति हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Shubhendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

एफएनएन, कोलकाता : Shubhendu Adhikari बीजेपी विधायक दल के...

Champawat प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, न्यायिक जांच की मांग

एफएनएन, देहरादून : Champawat प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img