03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रामनगर सरकारी अस्पताल परिसर में लगा गंदगी का अंबार, मरीज परेशान, सीएमएस ने किया निर्देशित

Spread the love

एफएनएन, रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर सरकारी अस्पताल में गंदगी का ढेर लगा हुआ है. जिससे मरीजों और तीमारदारों को बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है. वहीं सीएमएस चंद्रा पंत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में काफी अनियमितताएं मिली हैं. उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों को तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए हैं.

रामनगर सरकारी अस्पताल जब से सरकार ने पीपीपी मोड पर दिया है, तब से जहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पटरी से उतरी हुई हैं. अस्पताल हमेशा स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चाओं में रहता है.अस्पताल व अस्पताल परिसर में स्थित मोर्चरी को जाने वाले रास्ते पर कूड़े के ढेरों से दुर्गंध फैल रही है. मरीजों एवं उनके तीमारदारों में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है.लेकिन पीपीपी मोड के संचालक इस गंभीर समस्या को लेकर मौन हैं. इस संबंध कुछ लोगों द्वारा तहसीलदार कुलदीप पांडे से शिकायत की गई. इसके बाद तहसीलदार ने चिकित्सालय की सीएमएस को निर्देश देते हुए कार्रवाई करने की बात कही.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
तहसीलदार के आदेश के बाद चिकित्सालय की सीएमएस डॉक्टर चंद्रा पंत ने पीपीपी मोड संचालक स्टाफ के निरीक्षण किया. जहां उन्होंने तमाम जगहों पर गंदगी पाई. साथ ही मोर्चरी वाले रास्ते पर गंदगी एक बड़ी समस्या बनी हुई है और वहां पर लाइट व्यवस्था ना होने के कारण रात्रि में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं सीएमएस चंद्रा पंत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में काफी अनियमितताएं मिली हैं. उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों को तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए हैं. साथ उन्होंने यह भी कहा कि यदि आदेश का पालन नहीं हुआ तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img