फतेहपुर के एक विद्यालय में सोता रह गया कक्षा 1 में पढ़ने वाला छात्र, छुट्टी कर स्कूल बंद करके चला गया स्टाफ

एफएनएन, उन्नाव: फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भुलभुलिया खेड़ा गांव में सोमवार को छुट्टी के बाद शिक्षक विद्यालय बंद कर चले गए। इस दौरान एक छात्र कक्षा में ही रह गया। आसपास के लोगों ने विद्यालय से छात्र की रोने की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने विद्यालय में छात्र को बंद पाया। कुछ ही देर बाद एक शिक्षक मौके पर आया और उसने छात्र को बाहर निकाला।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

क्लास में सो गया था लड़का 

ग्रामीणों ने बताया कि जो छात्र विद्यालय में बंद हुआ था उसका नाम आदर्श है और वह कक्षा एक में पढ़ता है। खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र कक्षा में सो गया था। इसी वजह से वह विद्यालय में ही रह गया और शिक्षकों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। छात्र को उनके स्वजन के सुपुर्द कर घर भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड- खाना खाने के बाद बिगड़ने लगी छात्रों की हालत, 30 छात्रों को अस्पताल में किया भर्ती

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img