03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रामनगर में भीषण हादसा, कार और बुलेट की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में भीषण हादसे में बुलेट सवार एक युवक की जान चली गई. जबकि, दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. यह हादसा शिवलालपुर चुंगी के पास हुआ. जहां बुलेट बाइक एक कार से टकरा गई. जिसके चलते यह हादसा हो गया.

जानकारी के मुताबिक, बीती यानी रविवार की देर रात रामनगर-काशीपुर मार्ग पर शिवलालपुर चुंगी में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कार और बुलेट की भिड़ंत हो गई. जिसमें बुलेट सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें घायल बाइक सवार एक युवक की जान चली गई है. जबकि, दूसरे घायल युवक का अभी इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा है कि विनोद मेहरा निवासी पीरूमदारा अपने दोस्त कौशिक बनोला निवासी बसई के बुलेट पर सवार होकर किसी काम से रामनगर आ रहे थे. तभी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास उनकी बुलेट सीधे कार से टकरा गई. बताया जा रहा है कि कार रॉन्ग साइड से आ रही थी. इस हादसे में घायल दोनों बाइक सवार युवकों को सरकारी अस्पताल रामनगर लाया गया.

हादसे में विनोद की मौत, कौशिक का चल रहा इलाज

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि काशीपुर के एक निजी अस्पताल में विनोद मेहरा की मौत हो गई. जबकि, घायल कौशिक बनोला का उपचार चल रहा है.

उधर, सड़क हादसे में विनोद मेहरा की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है. वहीं, पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की करवाई शुरू कर दी है. साथ ही रामनगर पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का रहा दबदबा, किया जाएगा सम्मानित

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img