चमोली जिले के बांसवाड़ा गांव में फटा बादल, मलबे से पटा कारगिल बलिदानी हिम्मत सिंह का गांव; सैलाब देख लोग घर छोड़ कर भागे

0
512

एफएनएन, गोपेश्वर: उत्‍तराखंड के चमोली जिले के बांसवाड़ा गांव में बादल फटने की घटना सामने आई है। जिससे कारगिल बलिदानी हिम्मत सिंह नेगी के गांव बांसवाड़ा में कई घर मलबे से पट गए हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि भर चमोली में भारी बारिश हुई। इस दौरान गोपेश्‍वर में नंदानगर के बांसवाड़ा गांव के ऊपर गुरुवार रात को बादल फटने की घटना हुई है। राजस्व विभाग की राहत टीम को भेजा गया है। राहत-बचाव कार्य जारी है।

कारगिल शहीद हिम्मत सिंह नेगी के गांव में तबाही

नंदानगर के कारगिल शहीद हिम्मत सिंह नेगी के गांव बांसवाड़ा गांव के ऊपर बादल के कारण गदेरे में अचानक पानी के साथ मलबा भी आ गया। यहां आवासीय मकानों व गोशालाओं को क्षति पहुंची है। राजस्व टीम मौके पर गई है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि राजस्व विभाग की राहत टीम को भेजा गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ग्रामीण घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर गए

सैलाब को आता देख ग्रामीण घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर गए। प्रशासन के अनुसार बांसबाड़ा में एक घर व दो गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है।

दूसरी ओर बुराली (गोपेश्वर ) में नाले के पानी से पांच घरों में मलबा गया है और भवनों को आंशिक क्षति हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here