Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहल्द्वानी के सबसे बड़े डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुआ मरीज...

हल्द्वानी के सबसे बड़े डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुआ मरीज लापता, मां पहुंची थाने; गुमशुदगी दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी: हल्द्वानी ही नहीं, कुमाऊं के सबसे बड़े डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती मरीज रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। इस मामले में मरीज की मां ने थाने पहुंची और बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है। इधर, पुलिस ने युवक की तलाश के लिए फुटेज देखना शुरू कर दिया है।

गरीब व निर्धन परिवार से है महिला

ग्राम सुनपर, खटीमा, उधम सिंह नगर निवासी महिला ने पुलिस को बताया है कि वह गरीब व निर्धन परिवार से है। कुछ दिन पहले उनके बेटे अमित की तबीयत खराब हो गई।

अमित कुमार का उपचार डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था। महिला का कहना है कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डाक्टरों ने बताया कि उपचार के लिए एक एफिडेवीट लगेगा। जिससे बेटे का उपचार निश्शुल्क कर दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मंगलवार को वह एफिडेवीट बनाने के लिए अपने घर खटीमा उधम सिंह नगर गई थी। एफिडेवीट बनाके वापस अस्पताल पहुंची तो वहां बेटा नहीं था। उन्होंने जब अस्पताल में पूछताछ की।

इस पर अस्पताल प्रशासन व स्टाफ ने कहा है कि उन्हें बेटे के बारे में कुछ पता नहीं है। महिला का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से बेटा गायब हुआ है। इधर, कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें…अज्ञात वाहन ने फुटपाथ पर सोते हुए लोगों पर चढ़ाई गाड़ी, हादसे में दो की मौत और एक घायल

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments