03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सांसद के सामने ही भिड़े विधायक और डीएम! जमकर हुई बहस, देखिए वीडियो

एफएनएन, हल्द्वानी: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में उस वक्त गहमागहमी का माहौल हो गया. जब लालकुआं विधायक और नैनीताल डीएम के बीच तीखी बहस हो गई. जबकि, सांसद अजय भट्ट बीच में बैठे हुए थे. आखिर में सांसद अजय भट्ट के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ.

दिशा की बैठक में बहस

दरअसल, काठगोदाम सर्किट हाउस में नैनीताल उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट के अध्यक्षता में दिशा की बैठक हुई. जिसमें पूरे जिले के अधिकारी शामिल हुए, लेकिन बैठक के बीच सांसद अजय भट्ट के सामने ही लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट और नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह के बीच आपस में बहस हो गई. जिससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
पूरा मामला आपदा के तहत गौला नदी में चैनेलाइजेशन से जुड़ा है. जिसमें सिंचाई विभाग की ओर से वर्तमान में पोकलैंड लगाकर काम किया जा रहा है. ऐसे में विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने सिंचाई विभाग को काम दिए जाने को लेकर आपत्ति जताई. जिस पर डीएम वंदना का कहना था कि उनकी ओर से वन विभाग को काम किए जाने को कहा गया है.
जिसे लेकर सांसद अजय भट्ट के सामने ही काफी देर तक विधायक मोहन बिष्ट और डीएम वंदना के बीच जमकर बहस हो गई. मामला गरमाता देख सांसद भट्ट को कहना पड़ा कि आखिर जिले में चल क्या चल रहा है? ऐसे में सांसद अजय भट्ट ने हस्तक्षेप कर पूरे मामले को शांत कराया.

वहीं, नैनीताल डीएम वंदना सिंह का कहना था कि इस तरह के हंगामे से कोई काम नहीं चलेगा. बैठक के दौरान हंगामा चर्चा का विषय बना रहा. इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि नैनीताल जिले में क्या चल रहा है? अब विधायक और डीएम के बीच हुई बहस चर्चाओं में है.

ये भी पढ़ें- मामूली सी बात कर दिया घर बर्बाद! शादीशुदा बेटे ने चाकू से गोदा मां का सीना, हाथ की उंगली भी काटी

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img