03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में ₹ 78 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, यूपी से जुड़े हैं तार

एफएनएन, देहरादून: नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने थाना नेहरु कॉलोनी क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर के कब्जे से 263 ग्राम स्मैक बरामद की गई है. बाजार में स्मैक की कीमत 78 लाख रुपए बताई जा रही है. नशा तस्कर सहारनपुर से आकर देहरादून में किराए पर रहता था और वह अपने एजेंटों के माध्यम से छात्रों को स्मैक बेचता था.

मिली जानकारी के अनुसार थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए जोगीवाला बैरियर हरिद्वार रोड से नशा तस्कर शाहिद मलिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 263 ग्राम स्मैक बरामद हुई है. तस्कर शाहिद ने पूछताछ में बताया कि बरामद की गई स्मैक को वह बरेली (उत्तर प्रदेश) से लेकर आता था. शाहिद ने एसटीएफ को अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम बताएं हैं, जिन पर अलग से कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस साल अब तक एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा 41 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. तस्करों के कब्जे से 14 करोड़ 15 लाख 40 हजार रुपये की स्मैक, 39 लाख 61 हजार रुपये मूल्य की चरस, 10 लाख रुपये का गांजा, 15 लाख रुपये का डोडा पोस्त, 5 लाख 32 हजार रुपये की अफीम और करीब 4.50 लाख रुपये की एमडी और लगभग 15 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई है.

ये भी पढ़ें- प्रदेश में लावारिस शवों पर प्रैक्टिकल कर सकेंगे मेडिकल कॉलेजों के छात्र, मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img