Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमसूरी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की अंतर अकादमी प्रतियोगिता शुरू,...

मसूरी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की अंतर अकादमी प्रतियोगिता शुरू, बेस्ट मैराथन टीम का होगा चुनाव

एफएनएन, मसूरी: अंतर अकादमी प्रतियोगिता में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 05 सीमांत मुख्यालयों से कुल 43 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण जोन से 01 अधीनस्थ अधिकारी, 06 प्रतियोगी कुल-07, नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर से 01 अधीनस्थ अधिकारी, 16 प्रतियोगी कुल 17, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर से 01 अधीनस्थ अधिकारी, 05 प्रतियोगी कुल 06 नॉर्थ फ्रंटियर से 02 अधीनस्थ अधिकारी, 05 प्रतियोगी कुल-07, ईस्टर्न फ्रंटियर से 01 अधीनस्थ अधिकारी 05 प्रतियोगी कुल-06 शामिल हो रहे हैं.

इस प्रतियोगिता की शुरुआत भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के परेड ग्राउंड से शुरू होकर सुवाखोली रोड निकट मोबाइल टावर टर्निंग प्वाइंट से वापस होकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल मसूरी परेड ग्राउंड में समाप्त होगी. इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सभी फ्रंटियर से आयी हुई टीमों में से बेस्ट मैराथन टीम का चुनाव करना है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि खेल और खेल प्रतियोगिताएं मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा होती हैं. खेलों से ना सिर्फ हम अच्छे प्रतिभागियों का चुनाव करते हैं, बल्कि खेल हमें स्वस्थ रखने में भी सहायक होते हैं. खेलों से हमारे अन्दर टीम भावना का संचार होता है. खेल हमारे लिए मनोरजंन का भी सबसे बड़ा साधन हैं. इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म भी मिलता है, जहां पर वे अपनी प्रतिभा को परख सकें और भविष्य में देश एवं बल के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें. इस कार्यक्रम में अविनाश सिंह, सेनानी (प्रशासन विंग), भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी, मसूरी, अकादमी के समस्त अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड का वन विभाग 41 ACF को नहीं दे पाया तैनाती, ट्रेनिंग के बाद 3 महीने से अटैचमेंट पर चल रही व्यवस्था

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments