03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लेखपाल पर हमला करने वाले ग्राम प्रधान पर एक्शन, कोर्ट ने दिए कुर्की के आदेश, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, लक्सर: हरिद्वार के लक्सर में ग्राम प्रधान द्वारा लेखपाल के साथ की गई मारपीट के मामले में फरार चल रहे प्रतापपुर ग्राम प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ न्यायालय ने पुलिस को कुर्की करने के आदेश जारी कर दिए हैं. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को आरोपी प्रधान और उसके साथियों के घर पर ढोल बजाकर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया है.

घटना के मुताबिक, लक्सर तहसील क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी ग्रामीण अनूप सैनी ने ग्राम प्रधान पर अवैध खनन किए जाने का आरोप लगाते हुए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी. एसडीएम के आदेश पर 11 जून को हलका लेखपाल अंजू कुमार गांव में मामले की जांच करने गए थे. आरोप है कि मामले को लेकर जब उन्होंने ग्राम प्रधान रोनिक कुमार से पूछताछ की तो ग्राम प्रधान आक्रोशित हो गया और अपने भाई रवि व अन्य लोगों के साथ मिलकर लेखपाल पर हमला कर दिया.

हमलावरों ने लेखपाल के साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की और सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए. लेखपाल अंजू कुमार के अनुसार ग्राम प्रधान ने उनका मोबाइल और सोने की चेन भी छीन ली.

मामले में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान रोनिक कुमार उसके भाई रवि और राजकुमार के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था. लेकिन चार सप्ताह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. जिस पर लेखपाल संघ और सहयोगी संगठनों में भारी आक्रोश है. आरोपी ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेखपाल संघ समेत तहसील से जुड़े कई कर्मचारियों का धरना लक्सर तहसील में जारी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वहीं मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने पुलिस को हरिद्वार पुलिस को कुर्की के आदेश जारी किए हैं. पुलिस ने न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए धारा 82 के अंतर्गत ग्राम प्रधान रोनिक कुमार, उसके भाई रवि कुमार और राजकुमार और घर पर ढोल बजाकर धारा 82 का नोटिस चस्पा कर दिया है.

कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि आरोपी ग्राम प्रधान को उच्च न्यायालय से भी कोई रिलीफ नहीं मिल पाई है. न्यायालय द्वारा उसके गिरफ्तारी वारंट पहले ही जारी किए गए थे. लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः- नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी रोजाना अपने क्षेत्रों का करेंगे भ्रमण, शहरी विकास निदेशक ने दिए निर्देश

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dehradun Hospital Fire : पैनेसिया हॉस्पिटल में आग, ICU में मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Hospital Fire देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित...

Online Pharmacy Strike: देशभर में केमिस्ट हड़ताल, मेडिकल स्टोर बंद

एफएनएन, नई दिल्ली : Online Pharmacy Strike और डिजिटल...

Petrol Diesel फिर हुआ महंगा, जानिए दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

एफएनएन, नई दिल्ली : Petrol Diesel अंतरराष्ट्रीय बाजार में...

Double Otp System हरियाणा में शुरू, अब साइबर ठगी करना होगा मुश्किल

एफएनएन, हरियाणा : Double Otp System साइबर ठगी पर...

Topics

Dehradun Hospital Fire : पैनेसिया हॉस्पिटल में आग, ICU में मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Hospital Fire देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित...

Online Pharmacy Strike: देशभर में केमिस्ट हड़ताल, मेडिकल स्टोर बंद

एफएनएन, नई दिल्ली : Online Pharmacy Strike और डिजिटल...

Petrol Diesel फिर हुआ महंगा, जानिए दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

एफएनएन, नई दिल्ली : Petrol Diesel अंतरराष्ट्रीय बाजार में...

Dhirendra Shastri बदरीनाथ धाम में कर रहे साधना, देवताल से सामने आई तस्वीर

एफएनएन, बदरीनाथ : Dhirendra Shastri इन दिनों उत्तराखंड के...

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा : उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Ujjaini स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img