Friday, April 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसेंटपीटर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व

सेंटपीटर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व

एफएनएन, किच्छा: सेंटपीटर स्कूल में हरेला पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, इस दौरान बालिकाओं द्वारा उत्तराखण्ड का सुन्दर लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात विधायालय प्रधानार्चाय फादर अलेक्सांडर मोन्तेरों, उप प्रधानार्चाय एवं विधायक के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक पौधे विधालय प्रांगण में रोपे गये।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के दौरान प्रधानार्चाय मोन्तेरों ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमे प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद करना चाहिए साथ ही विभिन्न मौको पर पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए पौधे अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बढ़ी गर्मी ने साफ जाहिर किया है कि हमने पर्यावरण के साथ सर्वाधिक छेड़छाड़ कर दी है, जिसको संतुलित करने के लिए हमे अपने आस पास अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिए।

उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतिु के साथ आरम्भ होने वाले हरेला पर्व भी इसी लिए मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आव्हान किया साथ ही उनकी रक्षा करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी शुद्ध पर्यावरण में सांस ले सके। इस अवसर पर सिस्टर सिल्वी, सिस्टर बसंती आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें…आखिर किन पीड़ित परिवारों के लिए विधायक अरोरा आये लाईव

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments