03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भीमताल ब्लॉक में गौला नदी में बह गया किशोर, दोस्तों के साथ खेलने के दौरान हुई घटना, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: नदी नालों में लोगों के बहने की लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी लोग नदी नालों के किनारे जाकर मौज मस्ती कर रहे हैं. भीमताल ब्लॉक के भोड़िया तोक में दोस्तों के साथ नदी में खेल रहा किशोर तेज बहाव के साथ बह गया. घटना रविवार शाम की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद रात में ही मौके पर पहुंच पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया. अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में सफलता नहीं मिल सकी. आज सोमवार सुबह से फिर से किशोर की तलाश जारी है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वह अपने स्तर से भी बच्चे की तलाश कर रहे हैं.

भीमताल ब्लॉक के भोड़िया तोक गांव निवासी पूरन चंद का 14 वर्षीय बेटा मोहित जूनियर हाईस्कूल भोड़िया में कक्षा छह का छात्र है. रविवार की शाम वह तीन दोस्तों के साथ गौला नदी किनारे खेल रहा था. इसी दौरान मोहित नदी में डूबा तो साथ खेल रहे तीन बच्चों ने गांव में सूचना पहुंचाई. ग्रामीणों और परिजनों भरसक मशक्कत की, लेकिन पता नहीं लगा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ग्राम प्रधान मुन्नी पलड़िया ने आनन-फानन में प्रशासन को सूचना दी. लेकिन रात आठ बजे तक भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाए. ग्राम प्रधान मुन्नी पलड़िया ने बताया कि मोहित की एक छोटी बहन और भाई हैं. मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. सोमवार सुबह से रेस्क्यू अभियान फिर चलाया गया.

एसडीएम नैनीताल प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना शाम करीब साढ़े छह बजे मिली. टीम को मौके पर भेज कर रेस्क्यू शुरु कराया गया. अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू रोकना पड़ा. सोमवार सुबह जल्दी दोबारा रेस्क्यू शुरू कराया गया. इधर, सूचना पर काठगोदाम पुलिस ने भी अपने क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया है.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम का येलो अलर्ट, इन 4 जिलों में होगी भारी बारिश, चारधाम में यमुनोत्री सबसे ठंडा

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img