03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मुखबिर एसओ विनय तिवारी गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, कानपुर: आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे की मदद करने के आरोप में बुधवार को दो पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चौबेपुर पुलिस स्टेशन के निलंबित एसओ विनय तिवारी और बीट प्रभारी केके शर्मा शर्मा शामिल हैं। विनय तिवारी से एसटीएफ की पूछताछ चल रही थी जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। विनय तिवारी पर घटना वाले दिन पुलिस के बारे मे मुखबिरी करने का शक था। जिस वजह से उनको गिरफ्तार किया गया है। विनय तिवारी के अलावा तत्कालीन बीट प्रभारी केके शर्मा से भी पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उनको भी गिरफ्तार कर लिया गया । केके शर्मा पर भी मुखबिरी का आरोप है। इधर पुलिस टीम विकास दुबे के मददगारों के कॉल डिटेल खंगाल रही है। इस मामले में पूरे चैबेपुर थाने को लाइन हाजिर किया जा चुका है।

विनय तिवारी पर क्यों टिकी शक की सुई

गौरतलब है कि शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा का कथित लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने चैबेपुर के तत्कालीन एसओ विनय तिवारी और बदमाश विकास दुबे के बीच मिलीभगत की शिकायत तत्कालीन एसएसपी अनंत देव से की थी। शहीद सीओ के वायरल लेटर के सामने आने के बाद इसलिए मुखबिरी के शक की सबसे पहले सुई एसओ विनय तिवारी पर गई थी। जब पुलिस टीम बिकरू जा रही थी, तभी एसओ विनय तिवारी ने फोन करके लाईट कटवायी थी।

शहीद सीओ ने किया था आगाह

शहीद सीओ ने अपने खत में लिखा था कि विकास दुबे पर 150 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। साफ-साफ लिखा था कि थानाध्यक्ष विनय तिवारी का विकास दुबे के पास आना-जाना और बातचीत बनी हुई है। इतना ही नहीं सीओ ने चार महीने पहले ही आगाह कर दिया था कि अगर थानाध्यक्ष अपने काम करने के तरीके नहीं बदलते तो गंभीर घटना घट सकती है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img