03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की 697 हेक्टेयर भूमि पर लगेगा कुंभ मेला, परिसंपत्तियों के बंटवारे पर भी होगी बैठक

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के वित्त मंत्री डाॅ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में पुनर्गठन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की. मीटिंग में बताया गया कि हरिद्वार में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की 697 हेक्टेयर भूमि का उपयोग कुंभ मेला या अन्य आयोजन के लिए किया जाएगा. इस संबंध में यूपी सरकार के बीच सहमति बन गई है.

परिसंपतियों के बंटवारे पर जल्द बैठक होगी

वित्त मंत्री डाॅ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य से अलग होने के पश्चात उत्तराखंड को बने हुए 24 साल हो गए हैं, लेकिन कुछ संपत्तियों का बंटवारा अभी शेष है, जिस पर पुनर्गठन विभाग लगातार कार्यरत है. उन्होंने कहा कि कुछ बिन्दुओं को निस्तारित कर दिया गया है और कुछ बिन्दुओं का निस्तारण अभी शेष है, जिसपर कार्यवाही गतिमान है.

गंग नहर में स्पोर्ट्स गतिविधि पर भी बनी सहमति

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार और उद्यमसिंह नगर की कुल 24 नहरों का हस्तांतरण उत्तराखंड सरकार को किया गया है. इसी तरह हरिद्वार स्थित गंग नहर में स्पोर्ट्स गतिविधि पर भी उत्तर प्रदेश सरकार के साथ सहमति बनी है. उन्होंने कहा कि लंबित परिसंपत्तियों के बंटवारे हेतु ऊर्जा विभाग, सिंचाई विभाग और वन विभाग के साथ आगामी कुछ दिनों में संयुक्त बैठक ली जाएगी और आवश्यकता होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के संबंधित विभागों से भी उक्त विषय पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सीएम धामी ने कांवड़ मेले को लेकर की समीक्षा

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कांवड़ मेला 2024 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की. मीटिंग में संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए.

ये भी पढ़ें- BJP ने चार राज्यों में की Election प्रभारियों की नियुक्ति, शिवराज सिंह चौहान को झारखंड की जिम्मेदारी

Hot this week

Haridwar में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार; एम्स ऋषिकेश में चल रहा इलाज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar धर्मनगरी हरिद्वार से एक बेहद...

Topics

Badrinath Dham के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, इसी के साथ संपन्न होगी चारधाम यात्रा

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img