03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी से महिला मित्र से मिलने आए युवक की बदमाशों ने की पिटाई, फिर निवस्त्र कर बनाया

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में महिला मित्र से मिलने आए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक युवक को कुछ अज्ञात युवकों ने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद युवक को निर्वस्‍त्र कर वीडियो बनाया गया. साथ ही अज्ञात हमलावर महिला और उसके चचेरे भाई का अपहरण कर उन्हें अपने साथ ले गए. पुलिस ने इस मामले में एक नामजद समेत 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस को महिला मित्र और उसके भाई की ऋषिकेश में होने की सूचना मिली है. वहीं पुलिस द्वारा एक टीम को ऋषिकेश भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक कृष्ण राज सिंह उत्तर प्रदेश प्रयागराज थाना हंडिया ग्राम ब्यूर का निवासी है, कृष्ण राज सिंह ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों रात को वह एक महिला मित्र से मिलने के लिए आया था, तहरीर में बताया गया है कि फोन पर बातचीत के दौरान महिला मित्र ने उसे मंगलौर बस अड्डे पर ही रुकने के लिए कहा. इसके कुछ समय बाद ही महिला मित्र मंगलौर बस अड्डे पर पहुंच गई, जिसके बाद महिला ने अपने चचेरे भाई को फोन किया. इसके बाद उसका चचेरा भाई बस अड्डे पर पहुंच गया और तीनों कार में बैठकर प्रतिभा सिंह की मां से मिलने के लिए ऋषिकेश के लिए जाने लगे.

आरोप है कि कुछ दूर चलने के बाद दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया, जिसके बाद इनमें से दो बदमाश तमंचा दिखाते हुए जबरन उनकी कार में बैठ गए और दो बदमाश बाइक पर कार के आगे चलने लगे, आरोप है कि कुछ दूर चलने के बाद बदमाशों ने उनकी कार को एक कच्चे रास्ते पर उतार दिया, तहरीर में बताया गया है कि इसी दौरान उनके चार अन्य साथी भी वहां पर पहुंच गए और महिला को जबरन बाइक पर बैठाकर कहीं ले गए और अन्य बदमाश वहीं पर रुक गए. इसके बाद बदमाश उसे तमंचा दिखाते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे, साथ ही उससे रुपयों की मांग करने लगे. रुपये न देने पर महिला मित्र के साथ अनहोनी होने की धमकी देने लगे. आरोप है कि बदमाशों ने उसे निर्वस्त्र कर उसकी वीडियो भी बना ली.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आरोप है कि घटना के बाद बदमाशों ने उसका एटीएम कार्ड, दो मोबाइल, और उसके पास मौजूद दो हजार रुपये भी लूट लिए. आरोप है कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उससे एटीएम कार्ड के पासवर्ड भी पूछ लिए. वहीं घटना के बाद सभी बदमाश महिला मित्र के चचेरे भाई को भी अपने साथ लेकर चले गए. पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह से वहां से भागकर पुलिस तक पहुंचा और मामले की जानकारी दी. वहीं पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाश बातचीत के दौरान एक युवक को दाऊद कहकर बुला रहे थे, वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दाऊद और सात अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है.

साथ ही पुलिस बदमाशों की तलाश करने में जुट गई है. मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान महिला और उसके चचेरे भाई की लोकेशन ऋषिकेश में मिली है. पुलिस की एक टीम को ऋषिकेश भेजा गया है. उनका कहना है कि उनके मिलने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

पढ़ें- कॉर्बेट में शिकारियों की घुसपैठ की आशंका, पार्क प्रशासन के खड़े हुए कान, बढ़ाई गई सुरक्षा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img