03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी में आधी रात को आई आफत, कलसिया नाले की बाढ़ का पानी घरों में घुसा, देवखड़ी नाले में बहा युवक, स्कूल आंगनबाड़ी बंद

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है. पहाड़ों में हुई तेज बारिश से हल्द्वानी का कलसिया और देवखड़ी नाले भारी उफान पर आ गए हैं. इससे नाले के आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. पानी का सैलाब आने से ऐसा लगा मानो पहाड़ में कहीं बादल फट गया हो.

नाले का उफान देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. नालों के बाढ़ का पानी लोगों को घर में घुसने की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और तहसीलदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. नाले के आसपास रहने वाले लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया. देवखड़ी नाले के तेज बहाव में एक बाइक सवार बह गया. लापता बाइक सवार की तलाश की जा रही है.
अभी तक बाइक सवार का कोई पता नहीं चला है. वहीं काठगोदाम पुलिस टीम ने कलसिया नाले के पास रह रहे लोगों को घरों से निकालकर काठगोदाम इंटर कॉलेज पहुंचाया. वहां उनके रहने खाने की व्यवस्था की गई है. मामले की जानकारी मिलते ही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कलसिया नाले के पास रह रहे लोगों का हाल जानकर प्रशासनिक अधिकारियों से बात की.
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सुमित हृदयेश ने कहा कि यहां के लोग डर के माहौल में रह रहे हैं. उन्होंने पहले ही रकसिया और कलसिया नालों के पास रिटर्निंग वॉल बनाने की बात कही थी जिसकी अनदेखी की गई. वहीं कलसिया नाले के पास रह रहे लोग भी डर के साए में नजर आए. वो सभी अपने परिवार के साथ काठगोदाम इंटर कॉलेज में रह रहे हैं. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास चैनलाइजेशन का काम कर रही तीन पोकलैंड मशीन को भी सिंचाई विभाग की टीम ने बमुश्किल नदी से बाहर निकाला.

मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में अगले 24 घंटे के लिए फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसको देखते हुए पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ टीम हालात पर अपनी नजर बनाए हुए हैं. जिला प्रशासन ने आज शुक्रवार को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र को को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं.

ये भी पढ़ें:- दो आशिकों के प्यार में पागल थी महिला, राह में रोड़ा बने पति की कर दी थी हत्या, 9 साल बाद मिला आजीवन कारावास

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img