कांग्रेस ने उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का लगाया आरोप, एसीईओ से मुलाकात कर की शिकायत

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसके मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों दमखम से चुनाव प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं. हालांकि, बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान कराया जाएगा. उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेता लगातार भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रहे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. साथ ही ये कहा कि सत्ताधारी पार्टी उपचुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर रही है.

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष करन महरा के नेतृत्व में पहले भी निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर चुका है. इस उपचुनाव में भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है, कांग्रेस के नेताओं को मीटिंग नहीं करने दिया जा रहा है, डिस्टर्ब किया जा रहा है. कांग्रेस के नेताओं को जबरदस्ती फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है. साथ ही भाजपा इस उपचुनाव में धनबल का प्रयोग कर रही है. सरकारी अधिकारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं. लिहाजा ये उपचुनाव निष्पक्ष रूप से होने चाहिए.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वहीं, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने के बाद अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंड ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में सभा करने के लिए उनको अनुमति नहीं दी गई है और सभा न करने के लिए दबाव भी किया गया. लिहाजा इस मामले की जांच कराई जा रही है. किसी भी सभा और कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन अनुमति दी जा रही है. बिना अनुमति के सभा और कार्यक्रमों के आयोजन को नहीं करने दिया जा रहा है. ऐसे में कांग्रेस की ओर से किए गए शिकायत की जांच कराई जाएगी और अगर शिकायत सही पाई जाती है तो फिर कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें- अंधेरे में गढ़वाल यूनिवर्सिटी के गोपनीय विभाग में घुसे संदिग्ध लोग, छात्रों ने काटा हंगामा, पुलिस को दी तहरीर

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img