03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चंपावत में तीन युवकों ने नाबालिग का किया अपहरण…फिर ट्रक में किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

Spread the love

एफएनएन, चंपावत: अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों पर नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप लगा है। युवकों ने नाबालिग (16) का अपहरण कर ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों ने पहले नाबालिग को बहलाकर अपहरण किया और फिर ट्रक में बैठा लिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। कोतवाली पीएस नेगी ने बताया परिजनों की तहरीर के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 137, 127, 142, 70, 74 और पॉक्सो के तहत रबीश भट्ट, संजय भट्ट और योगेश थ्वाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रबीश भट्ट और योगेश भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपित युवक योगेश थ्वाल फारार है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जबकि आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

ये पढ़ें-कांग्रेस उत्‍तराखंड में करेगी बड़ा आंदोलन, सीएम धामी को भेजा ज्ञापन; दिया 15 दिन का टाइम, जानिए क्या है वजह

मामले की जांच दरोगा राधिका भंडारी कर रही है। दो आरोपियों की मेडिकल जांच भी की गई। तीन नये कानूनों में बदलाव के बाद बीएनएस 2023 में यह पहला मामला है, जो पुलिस ने दर्ज किया है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img